Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

लत लगाने वाले फीचर्स स्वीकार नहीं... बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक, EU प्रमुख उर्सुला ने पेश किया बड़ा प्रस्ताव

सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेम और चैटबॉट्स पर बच्चों के लिए नई पाबंदी, EU में रखा प्रस्ताव

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो।
Advertisement

Social Media Ban : यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने बुधवार को स्ट्रासबर्ग में अपने वार्षिक 'स्टेट ऑफ द यूरोपियन यूनियन' भाषण के दौरान 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेम और चैटबॉट्स के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा।

यूरोपीय संघ प्रमुख ने कहा, ''मैं जानती हूं कि बहुत से लोग बड़ी प्रौद्योगिकियों की ताकत को इतना अधिक और अजेय मानते हैं कि मानो उससे बचा नहीं जा सकता। मैं इससे सहमत नहीं हूं। हमें नशे की तरह लत लगाने वाले फीचर्स को स्वीकार करने की जरूरत नहीं है। हमें यह स्वीकार करने की जरूरत नहीं है कि बच्चों को लगातार अत्यधिक प्रभाव डालने वाली सामग्री की ओर खींचा जाए। हमें यह भी स्वीकार करने की जरूरत नहीं है कि लड़कियों की तस्वीरों से एआई के जरिए अश्लील तस्वीरें बनाई जाएं।''

Advertisement

ईयू प्रमुख ने कहा कि उनके प्रस्ताव के तहत 13 से 15 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए अभिभावकों की निगरानी वाले 'मिनी अकाउंट' की अनुमति दी जाएगी। अब यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देश इस प्रस्ताव पर मतदान करेंगे। यह प्रस्ताव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ तनाव पैदा कर सकता है जो लंबे समय से तकनीकी क्षेत्र पर नियमन की आलोचना करते रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
×