Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Haryana Cylinder Blast : धारूहेड़ा में जोरदार सिलेंडर ब्लास्ट, सिलेंडर फटने से 4 लोग झुलसे  

सेक्टर-6 थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
धारूहेड़ा सिलेंडर ब्लास्ट में घायल व टूटी दुकान
Advertisement

धारूहेड़ा क्षेत्र में बुधवार रात आठ बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। गरीब नगर मोहल्ले में स्थित एक दुकान में गैस सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

हादसे में चार लोगों के झुलसने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-6 थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Advertisement

फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया, जबकि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  जानकारी के अनुसार हादसा गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने के कारण हुआ।

Advertisement

हालांकि विस्फोट के सटीक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
×