Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Philippines Earthquake: फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, अब तक चार लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल

Philippines Earthquake: मिंडानाओ क्षेत्र में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी अलर्ट जारी, राष्ट्रपति ने लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
वीडियोग्रैब
Advertisement

दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद कुछ तटीय इलाकों में सुनामी की लहरें उठीं। अधिकारियों के अनुसार, भूकंप के बाद कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई और एहतियातन सुनामी चेतावनी जारी कर दी गई। फिलीपीन के अधिकारियों ने भीषण भूकंप के कारण कम से कम चार लोगों की मौत और 200 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना दी है।

फिलीपींस ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान (PHIVOLCS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप पर स्थित जनरल सैंटोस शहर से करीब 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। यह भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 37 मिनट पर दर्ज किया गया।

Advertisement

Advertisement

भूकंप के बाद राष्ट्रपति फर्डिनेंड "बोंगबोंग" मार्कोस ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से ऊंचाई वाले सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की।

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने पहले आशंका जताई थी कि फिलीपींस के कुछ समुद्री तटों पर तीन मीटर तक ऊंची सुनामी लहरें पहुंच सकती हैं। वहीं इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ तटीय क्षेत्रों में एक मीटर तक ऊंची लहरें आने की संभावना जताई गई है।

संस्थान के प्रमुख टेरेसिटो बाकोलकोल ने लोगों को सतर्क रहने और तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि समुद्र के किनारे रहने वाले लोग तुरंत ऊंचे या सुरक्षित अंदरूनी इलाकों की ओर चले जाएं।

भूकंप के झटके इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी और उत्तरी मलुकु प्रांतों में भी महसूस किए गए। इसके अलावा ताइवान, जापान, गुआम, पापुआ न्यू गिनी और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र के कई द्वीपीय देशों में भी सुनामी की लहरों की आशंका जताई गई है।

Advertisement
×