Turkey Earthquake: तुर्किये में 5.6 तीव्रता का भूकंप, लोग घरों से बाहर निकले, स्कूल खाली कराए गए
Turkey Earthquake: मलात्या प्रांत में महसूस हुए तेज झटके; फिलहाल बड़े नुकसान की खबर नहीं
Turkey Earthquake: तुर्किये (Turkey) के पूर्वी हिस्से में बुधवार सुबह 5.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद लोगों में दहशत फैल गई। आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी के अनुसार भूकंप के झटके मलात्या प्रांत (Malatya Province) के बत्तालगाजी जिले में सुबह करीब नौ बजे महसूस किए गए।
अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग सात किलोमीटर की गहराई में स्थित था। फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन टीवी फुटेज में लोगों को घबराकर घरों से बाहर निकलते और स्कूलों को खाली कराते देखा गया।
तुर्किये भूकंप की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है और यहां अक्सर भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2023 में तुर्किये में आए विनाशकारी 7.8 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। उस आपदा में 53 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि देश के दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के 11 प्रांतों में लाखों इमारतें नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गई थीं।
