Toronto St Clair shooting: टोरंटो में 'साल्सा ऑन सेंट क्लेयर' उत्सव के पास गोलीबारी, 2 की मौत, 5 घायल
Toronto St Clair shooting: सेंट क्लेयर एवेन्यू पर हुई फायरिंग के बाद इलाका सील; संदिग्ध फरार, ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने जताया दुख
Toronto St Clair shooting: टोरंटो में एक उत्सव के आयोजन स्थल के पास शनिवार को हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
टोरंटो पुलिस ने बताया कि 'सेंट क्लेयर एवेन्यू वेस्ट' और 'अर्लिंगटन एवेन्यू' के पास गोलीबारी की घटना के बाद सात लोग गोली लगने से घायल मिले। वहां 'साल्सा ऑन सेंट क्लेयर' उत्सव आयोजित किया जा रहा था। उसने बताया कि दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हैं।
CURRENT INFO:
-Police have secured the scene
-Five people have been located with gunshot wounds. Tragically, two victims have been pronounced deceased
-A large police presence remains in the area as officers continue their investigation
-Please continue to avoid the area and…
— Toronto Police Operations (@TPSOperations) July 12, 2026
पुलिस अधिकारियों ने शुरुआत में लोगों से इस इलाके में नहीं जाने की अपील की थी लेकिन उसने बाद में कहा कि घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है हालांकि संदिग्ध या संदिग्धों को अभी पकड़ा नहीं गया है।
ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, '' 'साल्सा ऑन सेंट क्लेयर' उत्सव में बेवजह हुई हिंसा की इस घटना से मैं बेहद दुखी हूं। इसमें दो लोगों की जान चली गई और अन्य लोग घायल हुए हैं। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों, उनके परिवारों और इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।''
टोरंटो कनाडा का सबसे बड़ा शहर है और इसे उत्तर अमेरिका के सबसे सुरक्षित बड़े शहरों में गिना जाता है। सार्वजनिक स्थानों पर कई लोगों को निशाना बनाकर की जाने वाली जानलेवा गोलीबारी की घटनाएं यहां अपेक्षाकृत कम होती हैं।

