Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

World Cup 2026 पर बड़ा खतरा, स्टेडियम के ऊपर दिखा ड्रोन तो होगी तुरंत कार्रवाई

अधिकारी पहले से ही बड़ी प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों में इसका इस्तेमाल कर रहे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

स्टेडियम के ऊपर ड्रोन की आवाज प्रशसंकों के लिए परेशानी का सबब हो सकती है, लेकिन कानून प्रवर्तन एजेंसियां लंबे समय से इन विमानों को बड़े पैमाने पर तबाही मचाने वाले हथियार के तौर पर देखती रही हैं। फुटबॉल विश्व कप शुरू होने वाला है इसलिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 11 अमेरिकी शहरों में होने वाले 78 मुकाबलों के दौरान स्टेडियम के ऊपर या पास ड्रोन उड़ाने के लिए शून्य सहिष्णुता की नीति है।

यूक्रेन-युद्ध ड्रोन प्रोद्यौगिकी के लिए परीक्षण का मैदान बन गया

अधिकारियों ने सुपर बाउल और दूसरे बड़े कार्यक्रमों के दौरान इस्तेमाल होने वाले ड्रोन रोधी उपायों को बढ़ा दिया है जबकि कांग्रेस ने कानून प्रर्वतन एजेंसियों को ड्रोन को इलेक्ट्रॉनिक रूप से अक्षम करने या उन्हें मार गिराने के लिए अधिक अधिकार दिए हैं। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की आयुक्त जेसिका टिश ने कहा कि यूक्रेन-युद्ध ड्रोन प्रोद्यौगिकी के लिए परीक्षण का मैदान बन गया है। अगर कोई खतरा है जो मुझे रात में सोने नहीं देता तो वह ड्रोन से है। कांग्रेस ने राज्य और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को दिसंबर में किसी खतरनाक ड्रोन को नियंत्रित करने या जरूरत पड़ने पर उसे मार गिराने की हरी झंडी दी है।

Advertisement

हालांकि पहला विकल्प उन्हें इलेक्ट्रॉनिक रूप से अक्षम करना और सुरक्षित रूप से उतारना होगा। मुख्य संघीय एजेंसियों के पास यह अधिकार पहले से ही था। संघीय विमानन प्रशासन विश्व कप मुकाबलों और प्रशंसकों से जुड़े कार्यक्रम के दौरान भीड़भाड़ वाले स्टेडियमों के आसपास और ऊपर के वायुक्षेत्र पर प्रतिबंध लगा देगा। नियम तोड़ने वालों पर एक लाख डॉलर तक का जुर्माना लग सकता है और उनके ड्रोन जब्त किए जा सकते हैं।

Advertisement

किसी मैच के आयोजन स्थल के तीन मील के अंदर ड्रोन उड़ाने पर आपराधिक आरोप भी लग सकते हैं लेकिन यह सजा शायद किसी पक्के इरादे वाले आतंकवादी को रोक नहीं पाएगी। एफबीआई ने पिछले सात वर्षों में ड्रोन से निपटने की अपनी क्षमता बढ़ाने, ड्रोन को जल्दी पहचानने व उन पर नियत्रंण करने के लिए जरूरी तकनीक में काफी निवेश किया है। अधिकारी पहले से ही बड़ी प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

Advertisement
×