Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

World Archery Para Series: भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में दो स्वर्ण, एक रजत पदक अपने नाम किया

World Archery Para Series: भारत की पुरुष रिकर्व और कंपाउंड टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण के समापन से एक दिन पहले मंगलवार को यहां स्वर्ण पदक जीते, जबकि महिला रिकर्व टीम ने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र: iStock
Advertisement

World Archery Para Series: भारत की पुरुष रिकर्व और कंपाउंड टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण के समापन से एक दिन पहले मंगलवार को यहां स्वर्ण पदक जीते, जबकि महिला रिकर्व टीम ने रजत पदक जीता।

मौजूदा विश्व चैंपियन तोमन कुमार और श्याम सुंदर स्वामी की पुरुष कंपाउंड जोड़ी ने इराक को 152-139 से हराया। दो बार के पैरालंपिक पदक विजेता हरविंदर सिंह और विजय सुंडी की रिकर्व जोड़ी ने स्लोवाकिया को 6-2 से पराजित किया।

Advertisement

महिला रिकर्व टीम का प्रदर्शन हालांकि निराशाजनक रहा। भावना और पूजा को फाइनल में चीन से 0-6 (23-34, 33-35, 30-31) से हारने के बाद रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

Advertisement

महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में भी भारत कांस्य पदक से चूक गया। शीतल देवी और पायल नाग तीसरे स्थान के प्लेऑफ में चीन की वांग हुईटिंग और गाओ फांग्शिया की जोड़ी से हार गईं। स्वामी और तोमन ने पुरुषों की कंपाउंड टीम स्पर्धा के फाइनल में इराक के अब्बास कादिम और अनवर अलदावोद को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

भारतीय जोड़ी ने धीमी शुरुआत की लेकिन इसके बाद उन्होंने जल्द ही लय हासिल कर ली और फिर उन्हें जीत हासिल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। हरविंदर और सुंडी ने पहले सेट में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए स्लोवाकिया के डेविड इवान और डेनिस इवान को 6-2 (34-37, 36-31, 38-34, 35-31) से हराया।

Advertisement
×