Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Women's T20 World Cup: वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी

Women's T20 World Cup: मध्यम गति की गेंदबाज आलिया एलीने के चार विकेट और शेमेन कैम्पबेल की 62 गेंदों पर 90 रन की नाबाद पारी की मदद से वेस्टइंडीज ने महिला टी20 विश्व कप के मैच में न्यूजीलैंड को सात...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Women's T20 World Cup: मध्यम गति की गेंदबाज आलिया एलीने के चार विकेट और शेमेन कैम्पबेल की 62 गेंदों पर 90 रन की नाबाद पारी की मदद से वेस्टइंडीज ने महिला टी20 विश्व कप के मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 162 रन बनाए। उसकी तरफ से चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। इनमें ब्रूक हालीडे (40), इसाबेला गेज (39), मैडी ग्रीन (नाबाद 35) और सोफी डिवाइन (20) शामिल हैं।

Advertisement

वेस्टइंडीज की तरफ से एलीने ने 27 रन देकर चार विकेट लिए। वेस्टइंडीज ने 19.5 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बनाकर जीत हासिल की। शेमेन कैम्पबेल ने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाकर उसकी जीत में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

शेमेन कैम्पबेल ने इस बीच कप्तान हेली मैथ्यूज के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की जिन्होंने चार बार जीवनदान मिलने के बाद 48 रन बनाए।

Advertisement
×