Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Women's T20 Team: स्पिन आक्रमण के दम पर भारत टी20 विश्व कप का प्रबल दावेदार: रीमा मल्होत्रा

Women's T20 Team: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रीमा मल्होत्रा का मानना है कि शानदार स्पिन गेंदबाजों की मौजूदगी के कारण भारतीय महिला क्रिकेट टीम आगामी टी20 विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार है। उन्होंने कहा टीम एकदिवसीय विश्व कप जीतने के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रीमा मल्होत्रा. फ़ोटो (@ReemaMalhotra8) / पोस्ट / X
Advertisement

Women's T20 Team: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रीमा मल्होत्रा का मानना है कि शानदार स्पिन गेंदबाजों की मौजूदगी के कारण भारतीय महिला क्रिकेट टीम आगामी टी20 विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार है।

उन्होंने कहा टीम एकदिवसीय विश्व कप जीतने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज होने के साथ किसी एक या दो खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं है। रीमा मल्होत्रा ने कहा, ''एकदिवसीय विश्व कप जीतने के बाद टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। पहले टीम को यह साबित करना था कि वह बड़े मंच पर जीत सकती है, लेकिन अब खिलाड़ियों को भरोसा है कि वे किसी भी परिस्थिति और किसी भी प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।''

Advertisement

रीमा मल्होत्रा ने कहा कि इंग्लैंड की मौजूदा परिस्थितियों में स्पिनरों की भूमिका काफी अहम होगी और भारतीय टीम के पास इस विभाग में कई विकल्प मौजूद हैं। रीमा ने कहा, ''दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, श्री चरणी जैसी स्पिनरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। शेफाली वर्मा के पास भी विकेट चटकाने की क्षमता है।

Advertisement

उन्होंने कहा, ''टीम की बल्लेबाजी में विकल्पों की कोई कमी नहीं है। अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने के लिए टीम के पास रिचा घोष के साथ भारती फुलमाली का भी विकल्प है। यास्तिका भाटिया के रूप में अतिरिक्त विकेटकीपर मौजूद हैं, जबकि स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के पास बल्लेबाजी का अपार अनुभव है।''

उन्होंने कहा, ''यह टीम अब किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है।'' उन्होंने उम्मीद जताई कि मंधाना और शेफाली की सलामी जोड़ी लय हासिल कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाएगी। उन्होंने कहा, '' मंधाना और शेफाली टीम के लिए बेहद अहम होंगी। ये दोनों मैच का रुख बदलने की क्षमता रखती हैं। अगर दोनों अच्छी शुरुआत देती हैं और स्पिन आक्रमण प्रभावी रहता है तो भारत के लिए ट्रॉफी जीतने की संभावनाएं काफी बढ़ जाएंगी।''

Advertisement
×