Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Women's T20 International : स्मृति मंधाना ने सराहा जेमिमा का साहसी अंदाज, कहा- लय हासिल करने में मिली मदद

भारत ने आस्ट्रेलिया को तीसरे टी20 मैच में शनिवार को 17 रन से हराया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Women's T20 International : भारत की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि जेमिमा रौड्रिग्स के साहसी रवैये से उन्हें धीमी शुरूआत के बाद लय हासिल करने में मदद मिली। इसी के दम पर भारत ने आस्ट्रेलिया को तीसरे टी20 मैच में शनिवार को 17 रन से हराया।

मंधाना ने 82 रन बनाए जबकि जेमिमा ने 59 रन की पारी खेली। दोनों ने 121 रन की साझेदारी करके भारत को छह विकेट पर 176 रन तक पहुंचाया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने आस्ट्रेलिया को 9 विकेट पर 159 रन पर रोक दिया। मंधाना ने मैच के बाद कहा कि जब वह आई तब मैं 16 गेंद पर 15 रन बनाकर खेल रही थी। उसने आकर 3-4 चौके लगाए और मुझे लय हासिल करने के लिए समय मिल गया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि ये छोटी-छोटी चीजें हैं, जिन पर ध्यान नहीं जाता। मुझे लगता कि उसके आकर दो तीन चौके लगाने से मुझे लय हासिल करने में मदद मिली। लिहाजा इसका श्रेय उसे जाता है। उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराना बड़ी उपलब्ध है, लेकिन टीम की नजरें अब ब्रिसबेन में मंगलवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे श्रृंखला पर है। श्रृंखला जीतने में योगदान देना अच्छा रहा।

Advertisement

आस्ट्रेलिया को आस्ट्रेलिया में हराना खास है। हमने इससे पहले उन्हें 2016 में हराया था। हमने काफी समय बाद आस्ट्रेलिया में टी20 खेला है। अब नजरें वनडे श्रृंखला पर लगी हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि यह जीत काफी मायने रखती है। यह टीम प्रयास का नतीजा है। यह देखकर अच्छा लगा कि हर कोई योगदान दे रहा है। हर साझेदारी अहम है।

गेंदबाजों को भी अपना काम बखूबी पता था कि विकेट लेने पर ही मैच जीतेंगे और उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। आस्ट्रेलिया की कप्तानी सोफी मोलिनू ने कहा कि यह अच्छी विकेट थी। हमने गलत समय पर अहम विकेट गंवा दिए। हम एलिसे पैरी को उसके 350वें मैच में जीत का तोहफा नहीं दे सके, जिसका दुख है।

Advertisement
×