Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

'जब सिस्टम ने दिया धोखा'... ऐश्वर्य प्रताप के अहम शॉट्स पर पड़ा खराबी का असर, निशाना बिगाड़ने से पदक हाथ से फिसला

ऐश्वर्य प्रताप के साथ शूटिंग रेंज पर क्या हुआ? एक खराबी ने बदल दिया पूरा मुकाबला

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

एशियाई खेलों में शुक्रवार को 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन फाइनल के अहम मोड़ पर भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह के 'फायरिंग स्टेशन' पर 'मैच बटन' में खराबी आने से उनका ध्यान भटक गया, जिससे उन्हें 'प्रोन' राउंड में अहम अंक गंवाने पड़े। इससे व्यक्तिगत पदक जीतने की उनकी उम्मीदों को झटका लगा।

ऐश्वर्य मजबूत 'नीलिंग' (घुटने के बल बैठकर निशाना लगाना) सीरीज के बाद चौथे-पांचवें स्थान पर अच्छी स्थिति में थे और पदक के लिए चुनौती देने की अच्छी स्थिति में दिख रहे थे, तभी प्रोन के साइटर शॉट शुरू करते समय यह समस्या सामने आई। मैच बटन को ठीक से संचालित नहीं कर पाने के कारण उन्हें 'फायरिंग लाइन' से मुड़कर मैच रेफरी को सूचित करना पड़ा, जिससे फाइनल के शुरुआती चरण में बनाई गई उनकी लय टूट गई। ऐश्वर्य प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रहे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि नीलिंग पोजीशन में मेरी निशानेबाजी अच्छी थी और स्कोर के हिसाब से भी मेरी रैंकिंग अच्छी थी। मुझे लगता है कि मैं चौथे या पांचवें स्थान पर था। जब प्रोन शुरू हुआ और मैंने अपने 'साइटर शॉट' लेना शुरू किया तो मेरे मैच बटन में खराबी आ गई और उसे दबाने में मुझे परेशानी हो रही थी इसलिए मुझे पीछे मुड़कर मैच रेफरी को बताना पड़ा कि यह ठीक से काम नहीं कर रहा है।

Advertisement

50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में 'मैच बटन' 'फायरिंग प्वाइंट' पर लगा एक इलेक्ट्रॉनिक नियंत्रण होता है जिसका इस्तेमाल तब करते हैं जब किसी खास पोजीशन में निशानेबाज 'साइटर शॉट्स' (अभ्यास शॉट) से आधिकारिक स्कोरिंग शॉट्स पर स्विच करते हैं और 'रेंज सिस्टम' को देने के लिए करता है।

Advertisement
×