Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

विराट कोहली ने रचा इतिहास, सभी प्रारूपों में सबसे तेज 28 हजार रन पूरे करने वाले बने बल्लेबाज

कोहली ने न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर आदित्य अशोक पर चौका लगाकर यह मुकाम हासिल किया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी प्रारूप में सबसे तेजी से 28 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले के दौरान सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।

अपनी 624वीं पारी खेलते हुए कोहली ने न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर आदित्य अशोक पर चौका लगाकर यह मुकाम हासिल किया। तेंदुलकर ने यह मुकाम अपनी 644वीं पारी में हासिल किया था जबकि 28000 रन बनाने वाले क्लब में तीसरे खिलाड़ी श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा ने यह उपलब्धि अपनी 666वीं पारी में हासिल की थी।

Advertisement

सैंतीस साल के कोहली ने इस मैच से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी प्रारूप में 27,975 रन बनाए थे। तेंदुलकर ने 782 पारियों में कुल 34357 रन बनाए हैं जबकि संगकारा के नाम 666 पारियों में 28,016 रन दर्ज हैं। फरवरी 2023 में कोहली सबसे तेजी से 25 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने थे।

Advertisement

उन्होंने यह उपलब्धि 549 पारियों में हासिल किया की थी जो तेंदुलकर से 28 पारियां कम थीं। कोहली ने अक्टूबर 2023 में सबसे तेजी से 26 हजार रन पूरे किए। एक साल बाद सितंबर 2024 में उन्होंने अपनी 594वीं पारी में 27 हजार रन पूरे किए।

Advertisement
×