Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Vijay Hazare Trophy : कल होगी कड़ी टक्कर; शानदार फॉर्म में कर्नाटक, हर विभाग में विदर्भ के लिए चुनौती

कर्नाटक और विदर्भ के बीच मैच में पडिक्कल पर रहेगी नजर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Vijay Hazare Trophy, : बेहतरीन फॉर्म में चल रहे देवदत्त पडिक्कल कर्नाटक और विदर्भ के खिलाफ गुरुवार को यहां होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में दोनों टीमों के बीच मुख्य अंतर पैदा कर सकते हैं। पडिक्कल इस समय शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी बेहतरीन फॉर्म का नजारा मुंबई के खिलाफ सेमीफाइनल में किया था जहां उनके नाबाद अर्धशतक की मदद से कर्नाटक ने जीत हासिल की थी।

इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने मौजूदा सत्र में चार शतक लगाए हैं और वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा कर्नाटक की टीम में कप्तान मयंक अग्रवाल, करुण नायर और अभिनव मनोहर जैसे अनुभवी बल्लेबाज हैं जिससे वह इस विभाग में काफी मजबूत नजर आ रहा है। कर्नाटक के गेंदबाजों ने भी अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। विद्वथ कावेरप्पा, अभिलाष शेट्टी, विद्याधर पाटिल और विजयकुमार वैशाक की उसकी तेज गेंदबाजी की चौकड़ी ने इस सत्र में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है।

Advertisement

विदर्भ के बल्लेबाजों ने भी इस सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है जिससे उसकी टीम कई अवसरों पर 300 रन का आंकड़ा छूने में सफल रही है। बड़ौदा के खिलाफ ग्रुप चरण में उसकी नौ विकेट की जीत उल्लेखनीय है, जिसमें उसकी टीम ने 293 रन का लक्ष्य 50 गेंद शेष रहते हासिल किया था। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अमन मोकडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार शतक और एक अर्धशतक बनाया है।

Advertisement

हालांकि पिछले दो मैचों में वह दोहरे अंक में नहीं पहुंच पाए। अथर्व तायडे और ध्रुव शोरे जैसे खिलाड़ी विदर्भ की बल्लेबाजी को और मजबूती प्रदान करते हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश ठाकुर शानदार फॉर्म में हैं और सात मैचों में 13 विकेट ले चुके हैं। बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे ने भी अहम मौकों पर महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

टीम इस प्रकार हैं: (मैच शुरू होने का समय: दोपहर 1:30 बजे)

कर्नाटक: मयंक अग्रवाल (कप्तान), करुण नायर, अभिलाष शेट्टी, श्रीशा अचार, हर्षिल धर्माणी, श्रेयस गोपाल, अभिनव मनोहर, मनवंत कुमार, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव प्रभाकर, प्रसिद्ध कृष्णा, केएल राहुल, बीआर शरथ, कृष्णन श्रीजीत, रविचंद्रन स्मरण, विजयकुमार विशाक।

विदर्भ: हर्ष दुबे (कप्तान), यश ठाकुर, गणेश भोसले, नचिकेत भुते, शिवम देशमुख, शुभम दुबे, प्रफुल्ल हिंगे, यश कदम, अमन मोखड़े, दर्शन नालकंडे, दीपेश परवानी, यश राठौड़, पार्थ रेखाडे, रविकुमार समर्थ, ध्रुव शौरी, अथर्व तायडे, अक्षय वाडकर।

Advertisement
×