Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Vijay Hazare Trophy : बंद दरवाजो में होगा शुभमन गिल का विजय हजारे मैच, दर्शकों की एंट्री पर रोक

छात्रों और कर्मचारियों को परिसर के अंदर आने की अनुमति है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Vijay Hazare Trophy : विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी के अपने दोनों मैच ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' (सीओई) में दर्शकों के बिना खेला था, उसी तरह शनिवार को जयपुरिया कॉलेज के मैदान पर सिक्किम के खिलाफ पंजाब के लिए भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल के मैच के दौरान भी दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं होगी।

बीसीसीआई के निर्देशानुसार भारतीय कप्तान और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह तीन और छह जनवरी को सिक्किम और गोवा के खिलाफ पंजाब के अगले दो विजय हजारे ट्रॉफी मैच खेलेंगे। गोवा के खिलाफ मैच केएल सैनी स्टेडियम में होगा जबकि सिक्किम के खिलाफ स्थानीय कॉलेज के मैदान पर होने वाला मैच सुरक्षा कारणों और दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था नहीं होने के कारण दर्शकों के बिना खेला जाएगा।

Advertisement

बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा कि छात्रों और कर्मचारियों को परिसर के अंदर आने की अनुमति है, लेकिन निजी बाउंसरों सहित पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। कॉलेज परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मैच का कार्यक्रम बहुत पहले ही तय कर लिया गया था। रोहित शर्मा की वजह प्रशंसकों में उत्साह को देखते हुए, मुंबई का मैच अनंतम स्टेडियम से सवाई मान सिंह स्टेडियम में स्थानांतरित करना पड़ा था।

Advertisement

कोहली और रोहित शर्मा के मैचों की तरह गिल का मैच भी टीवी पर या ‘लाइव स्ट्रीम' नहीं किया जाएगा। गिल और अर्शदीप दोनों के शुक्रवार देर रात तक यहां पहुंचने की उम्मीद है। गिल और अर्शदीप को शाम तक पहुंचना था, लेकिन उत्तर भारत में खराब मौसम के कारण उनकी उड़ान में विलंब हुआ है। मौसम अनुकूल रहने पर वे देर रात तक पहुंच जाएंगे।

Advertisement
×