Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Vijay Hazare Trophy : विजय हजारे में हिटमैन की वापसी, रोहित शर्मा ने जड़ा 37वां लिस्ट-ए शतक

‘हिटमैन कार्निवल' : सात साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी खेलने वाले रोहित ने जमाया शतक

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

सात साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी खेलने वाले रोहित शर्मा ने बिल्कुल ‘हिटमैन' शैली में शतकीय पारी खेलकर गुलाबी शहर के क्रिकेटप्रेमियों के लिए क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शानदार तोहफा दिया। इस मुकाबले को देखने के लिए 20000 से ज्यादा लोग स्टेडियम में जमा थे और सभी के लिए वजह सिर्फ एक थी ..रोहित शर्मा। रोहित ने कैरियर का 37वां लिस्ट ए शतक जमाते हुए 93 गेंदों में 155 रन बनाए।

इस पारी में उनके शानदार पूल, हवाई शॉट्स और स्वीप शॉट देखने को मिले। ऐसा लग रहा था कि लोग अपने पसंदीदा गायक के कन्सर्ट में आए हैं जो एक के बाद एक हिट गाने सुना रहा है। बीसीसीआई के निर्देश, राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के सामने खुद को साबित करने की चाह या स्टार संस्कृति खत्म करने की मुख्य कोच की ख्वाहिश , इन सबसे परे यह दिन अपने हीरो को खेलते देखने आए प्रशंसकों के नाम था।

Advertisement

स्टेडियम से रवाना होने तक रोहित के बल्ले से निकले 18 चौके और नौ छक्के उन्हें संतुष्ट करने के लिए काफी थे। सप्ताह के बीच में सवाई मानसिंह स्टेडियम के बाहर सुबह 9 बजे से भीड़ लगी थी। स्टेडियम करीब 80 प्रतिशत भरा हुआ था। लोग नौकरी से छुट्टी लेकर और छात्र कॉलेज छोड़ मैदान पर जमा थे। स्टेडियम के भीतर ‘मुंबईचा राजा रोहित शर्मा' और ‘दाल बाटी चूरमा, रोहित शर्मा सूरमा' के नारे सुनाई दे रहे थे।

Advertisement

जब दर्शकों को पता चला कि मुंबई फील्डिंग कर रही है तो हर किसी की जुबां पर एक ही दुआ थी कि सिक्किम की टीम जल्दी आउट हो जाए ताकि उन्हें रोहित की बल्लेबाजी देखने को मिले। रोहित के धुर समर्थकों ने यह नारा भी लगाया कि ‘ गंभीर किधर है, देख रहा है ना। सिक्किम ने सात विकेट पर 236 रन बनाए। मुंबई की पारी के दौरान लोग खेल विकास परिषद की इमारत की छत पर चढ़ गए थे।

रोहित ने जैसे ही क्रांति कुमार की गेंद पर स्क्वेयर में पहला शॉट खेला, दर्शकों के शोर से आसमान गूंज उठा। रोहित ने सिक्किम के अनुभवहीन गेंदबाजों के सामने 62 गेंद में शतक और 91 गेंद में 150 रन बनाए। वह क्रांति कुमार की गेंद पर विकेट के पीछे कैच देकर लौटे।

Advertisement
×