Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Vijay Hazare Trophy : विजय हजारे ट्रॉफी में अमन राव का धमाका, नाबाद दोहरे शतक से बनाया रिकॉर्ड

अमन राव के दोहरा शतक, हैदराबाद का विशाल स्कोर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Vijay Hazare Trophy : अमेरिका में जन्में अमन राव ने बड़े शॉट खेलने के अपने कौशल का शानदार नजारा पेश करते हुए मंगलवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप बी मैच में नाबाद दोहरा शतक लगाया जिससे हैदराबाद ने बंगाल के खिलाफ पांच विकेट पर 352 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

इस 21 वर्षीय खिलाड़ी को आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था। उन्होंने लिस्ट ए में अपने तीसरे मैच में ही 109 गेंदों पर नाबाद 200 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 13 छक्के जड़े। यह टूर्नामेंट के इस सत्र का दूसरा दोहरा शतक है। इससे पहले दिसंबर में ओडिशा के स्वास्तिक सामल ने सौराष्ट्र के खिलाफ 212 रन बनाए थे।

Advertisement

अमन राव ने बंगाल के तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी, आकाशदीप और मुकेश कुमार की एक नहीं चलने दी। भारत के इन तीनों तेज गेंदबाजों के खिलाफ उन्होंने कुल मिलाकर 120 रन बटोरे। राव ने राहुल सिंह (65) के साथ पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की और बाद में कप्तान तिलक वर्मा (34) के साथ 87 रन जोड़े। उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया।

Advertisement

Advertisement
×