Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Under-19 Criket Team: रोहित यादव की जगह आर्यन सवसानी, तन्मय बलोदा भारत की अंडर-19 टीम में शामिल

Under-19 Criket Team: सौराष्ट्र के आर्यन सवसानी और हरियाणा के तन्मय बलोदा को उम्र में धोखाधड़ी के मामले में बाहर किए गए रोहित यादव के स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस महीने के आखिर में होने वाली श्रृंखला के लिए...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Under-19 Criket Team: सौराष्ट्र के आर्यन सवसानी और हरियाणा के तन्मय बलोदा को उम्र में धोखाधड़ी के मामले में बाहर किए गए रोहित यादव के स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस महीने के आखिर में होने वाली श्रृंखला के लिए मंगलवार को भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया।

रोहित को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय और लंबी अवधि के प्रारूप के लिए दोनों टीम में शामिल किया गया था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन पर कथित तौर पर अपनी उम्र गलत बताने के आरोप में दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है।

Advertisement

बीसीसीआई ने कहा कि सवसानी और बलोदा क्रमशः एकदिवसीय और बहुदिवसीय भारतीय टीमों में यादव की जगह लेंगे। बीसीसीआई ने बताया, ''जूनियर चयन समिति ने सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के आर्यन सवसानी को रोहित यादव के स्थान पर भारत की अंडर-19 वनडे टीम में, जबकि हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के तन्मय बलोदा को बहुदिवसीय टीम में शामिल किया है।''

Advertisement

भारत अंडर-19 टीम राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैच और पहला बहुदिवसीय मैच खेलेगी, जबकि दूसरा बहुदिवसीय मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा। तीनों एकदिवसीय मैच क्रमशः 18, 21 और 23 सितंबर को, जबकि दो बहुदिवसीय मैच 27 से 30 सितंबर और पांच से आठ अक्टूबर को खेले जाएंगे।

टीम इस प्रकार हैं:

एकदिवसीय मैचों के लिए: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल, आर्यन सवसानी।

बहुदिवसीय मैचों के लिए: यशबर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उप-कप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), इशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव, तन्मय बलोदा।

Advertisement
×