Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अंडर-19 एशिया कप : भारत फाइनल में, मुकाबला पाक से कल

उपकप्तान विहान मल्होत्रा और आरोन जॉर्ज की शानदार पारियों के दम पर भारत ने वर्षाबाधित सेमीफाइनल में श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

उपकप्तान विहान मल्होत्रा और आरोन जॉर्ज की शानदार पारियों के दम पर भारत ने वर्षाबाधित सेमीफाइनल में श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 21 दिसंबर को होगा। बारिश के कारण मैच प्रति टीम 20 ओवर का कर दिया गया। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 20 ओवर में आठ विकेट पर 138 रन पर रोक दिया। जवाब में मल्होत्रा ने 45 गेंद में नाबाद 61 रन बनाये। उनके साथ जॉर्ज ने 49 गेंद में 58 रन की नाबाद पारी खेली। भारत ने लक्ष्य 18 ओवर में हासिल कर लिया। मल्होत्रा और जॉर्ज के बीच 114 रन की अटूट साझेदारी के दम पर भारत आठवीं बार फाइनल में पहुंचा है। दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया। भारत और पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में 11 साल बाद फाइनल में खेलेंगे। आखिरी बार भारत अंडर 19 टीम ने पाकिस्तान को 2014 में एशिया कप फाइनल में हराया था जब भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, संजू सैमसन और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी थे।

Advertisement
Advertisement
×