Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

टीम इंडिया को झटका, चोट से जूझ रहे हर्षित राणा टी20 विश्व कप से हो सकते हैं बाहर

भारतीय कप्तान इस मामले में अभी ज्यादा जानकारी देने से बच रहे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

भारत के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा अभ्यास मैच के दौरान घुटने में चोट लगने के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो सकते हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि राणा की स्थिति 'अच्छी नहीं' दिख रही है।

सूर्यकुमार ने हालांकि राणा को अभी पूरी तरह से बाहर नहीं किया, लेकिन उनकी बातों से लगा कि मुख्य कोच गौतम गंभीर के पसंदीदा खिलाड़ियों में शामिल इस गेंदबाज के लिए समय पर ठीक होना मुश्किल है। भारतीय टीम विश्व कप में अपना अभियान शनिवार को अमेरिका के खिलाफ शुरू करेगी। सूर्यकुमार ने शुक्रवार को मैच पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राणा को अभी बाहर नहीं किया गया है। हमारे फिजियो उनका आकलन कर रहे हैं, लेकिन उनके चोट की स्थिति अच्छी नहीं लग रही है।

Advertisement

भारतीय कप्तान इस मामले में अभी ज्यादा जानकारी देने से बच रहे हैं, लेकिन टीम के विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि इस 24 साल के गेंदबाज के लिए इस टूर्नामेंट के दौरान चोट से उबरने की संभावना काफी कम है। चिंता की बात नहीं है, हमारे पास कल के लिए 11 खिलाड़ी हैं। यह हालांकि निश्चित रूप से एक बड़ा झटका होगा क्योंकि 15 खिलाड़ियों की टीम बहुत सोच-विचार के बाद बनाई जाती है और उसे भी काफी सोच-विचार के बाद ही शामिल किया गया था। वह अगर उपलब्ध नहीं होते हैं, तो हम अलग-अलग संयोजन अपनाएंगे।

Advertisement

हमारे पास इस टूर्नामेंट में सभी टीमों के खिलाफ खेलने के लिए पर्याप्त खिलाड़ी और संयोजन मौजूद हैं। वह अगर उपलब्ध नहीं होते हैं, तो हमें उनकी कमी निश्चित रूप से खलेगी। राणा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में केवल एक ओवर डाला, जिसमें उन्होंने 16 रन दिए और उसके बाद घुटने की चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए। राणा हालांकि भारत की शुरुआती एकादश का हिस्सा नहीं थे।

नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका इकोनॉमी रेट भी 10.60 का है। वह हालांकि विशिष्ट परिस्थितियों में एक उपयोगी विकल्प साबित हो सकते थे। वह निचले क्रम में भी बल्ले से योगदान देने में सक्षम है। राणा की जगह भारतीय टीम में प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी गेंदबाज जगह बनाने की दौड़ में होंगे। इसके साथ ही हरफनमौला वाशिंगटन सुंदर भी मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं।

उनकी उपलब्धता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। सूर्यकुमार ने उपलब्ध विकल्पों के बारे में कहा कि हम देखेंगे कि पिछले एक-दो वर्षों में किन (अन्य) तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है या क्या कोई ऐसा गेंदबाज है जो बल्लेबाजी भी कर सकता है। कोई जरूरी नहीं है कि वह बल्लेबाजी करने में सक्षम हो। आप अगर नौवें क्रम पर क्रीज पर आने वाले से छक्का लगाने की उम्मीद कर रहे हैं तो फिर उनसे से पहले के 8 बल्लेबाज क्या करेंगे। हम देखेंगे, हमारे पास कुछ विकल्प हैं लेकिन हम सबसे अच्छे विकल्प का चयन करेंगे।

Advertisement
×