Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

T20 World Cup 2026 : जिम्बाब्वे ने टॉस जीता, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चुनी बल्लेबाजी

सेमीफाइनल में पहुंच चुकी अफ्रीकी टीम ने किए तीन बदलाव, जिम्बाब्वे के लिए प्रतिष्ठा की जंग

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में रविवार को जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने अरुण जेटली स्टेडियम की पिच और परिस्थितियों को देखते हुए बोर्ड पर बड़ा स्कोर खड़ा करने को प्राथमिकता दी है।

अफ्रीकी टीम में तीन बड़े बदलाव

दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। इसे देखते हुए टीम प्रबंधन ने अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का फैसला किया है। आज के मैच के लिए प्रोटियाज टीम में तीन प्रमुख बदलाव किए गए हैं। युवा तेज गेंदबाज क्वेन मफाका, अनुभवी एनरिच नोर्किया और स्पिनर जॉर्ज लिंडे को अंतिम एकादश (प्लेइंग-11) में शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका इस मैच को सेमीफाइनल की तैयारी के तौर पर देख रहा है।

Advertisement

नगारवा की चोट से जिम्बाब्वे को झटका

खिताब की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी जिम्बाब्वे की टीम के लिए यह मुकाबला अपनी साख बचाने का मौका है। हालांकि, मैच शुरू होने से ठीक पहले टीम को बड़ा झटका लगा, जब उनके प्रमुख तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा चोट के कारण टीम से बाहर हो गए। कप्तान सिकंदर रजा को उम्मीद है कि उनके बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के विश्व स्तरीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफल होंगे।

Advertisement

Advertisement
×