Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

T20 World Cup : वर्ल्ड कप विवाद पर बोले सूर्यकुमार- पाक के बहिष्कार के बावजूद कोलंबो जाएगा भारत

हम वहां जा रहे हैं: पाकिस्तान के खिलाफ भारत के टी20 विश्व कप मैच पर सूर्यकुमार ने कहा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

T20 World Cup : भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वीरवार को कहा कि उनकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप मैच के लिए कोलंबो जाएगी, फिर भले ही पड़ोसी देश ने मैच का बहिष्कार करने की घोषणा क्यों ना की हो।

हालांकि भारतीय कप्तान ने माना कि इस मामले से जुड़े लोगों के लिए स्थिति आसान नहीं है जिसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) भी शामिल है जिसने पाकिस्तान को गंभीर नतीजों की चेतावनी दी है। सूर्यकुमार ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) मुख्यालय में टूर्नामेंट से पहले कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मुझे लगता है कि यह आसान काम नहीं है। यह मेरा फैसला नहीं है।

Advertisement

मुझे यकीन है कि वे (आईसीसी) भी कुछ ना कुछ कर रहे होंगे लेकिन यह दूसरी सरकार या देश की तरफ से आया है तो वे (आईसीसी) भी कैसे मदद कर सकते हैं? भारत को 15 फरवरी को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी का सामना करना है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम को उसकी सरकार ने मैच में हिस्सा नहीं लेने के लिए कहा है क्योंकि 'सुरक्षा चिंताओं' के कारण भारत में खेलने से इनकार करने के बाद बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को प्रतियोगिता में शामिल किया गया है।

Advertisement

सूर्यकुमार ने कहा कि उनका (पाकिस्तान का) फैसला मेरे नियंत्रण में नहीं है। काश मैं उनके फैसले ले पाता, लेकिन यह उनका फैसला है। हमें बताया गया है कि हमें 15 फरवरी को वहां (कोलंबो में) एक मैच खेलना है। हमने एशिया कप में उनके साथ तीन बार खेला, हमने कुछ अच्छी क्रिकेट खेली। हम (सभी मैच) जीते और हम बहुत खुश थे। इसी तरह अगर हमें कोलंबो में मौका मिलता है तो हम निश्चित रूप से खेलेंगे।

भारत शनिवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में अमेरिका से भिड़ेगा। गत चैंपियन भारत और अमेरिका को पाकिस्तान, नामीबिया और नीदरलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। सूर्यकुमार ने कहा कि हमारी सोच काफी स्पष्ट है। हमने (पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से) मना नहीं किया है। उन्होंने किया है। आईसीसी ने कार्यक्रम तय किया। हमारी फ्लाइट की टिकट बुक हो गई है।

हम वहां (कोलंबो) जा रहे हैं। फिर उनसे पूछा गया कि उन लोगों के लिए उनका क्या संदेश होगा जो यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि दोनों चर प्रतिद्वंद्वियों के बीच मुकाबला हो। अपने जवाब में भारतीय कप्तान ने माना कि यह मामला जटिल है, लेकिन दोहराया कि उनकी टीम 'निश्चित रूप से' मैच के लिए मौजूद रहेगी। मुझे पता है कि यह एक मुश्किल स्थिति होगी, लेकिन जैसा कि मैंने कहा अगर हमें बताया जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि जब उनसे पूछा गया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए कप्तान के तौर पर उनकी मानसिकता क्या होगी तो सूर्यकुमार ने कहा मानसिकता काफी साफ है। हमने ना नहीं कहा है, यह उनकी तरफ से आया है। आईसीसी ने एक कार्यक्रम दिया है, बीसीसीआई और (भारतीय) सरकार ने आईसीसी के साथ मिलकर तटस्थ स्थल पर खेलने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हमारी तो कोलंबो की फ्लाइट बुक है भाई और हम तो जा रहे हैं... और बाकी उधर देख लेंगे। टीम में भी चर्चा साफ है। पहले हम सात तारीख को मैच खेलेंगे। फिर हम (नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए) (नयी) दिल्ली जाएंगे और उसके बाद हम कोलंबो जाएंगे।''

Advertisement
×