T20 World Cup : श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया, सुपर आठ में पक्की की जगह
ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर श्रीलंका ने कटाया सुपर आठ का टिकट
Advertisement
T20 World Cup : पथुम निसांका की नाबाद शतकीय पारी से श्रीलंका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप बी मैच में सोमवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को 12 गेंद शेष रहते आठ विकेट से हरा कर सुपर आठ में अपनी जगह पक्की कर ली। ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर आउट करने के बाद श्रीलंका ने 18 ओवर में दो विकेट पर 184 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की।
तीन मैच में दूसरी हार साथ ही ऑस्ट्रेलिया के लिए सुपर आठ में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई। श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज निसांका ने 52 गेंद में नाबाद 100 रन की शानदार पारी खेली। कुसल मेंडिस ने 38 गेंद में 51 रन का योगदान दिया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

