Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

T20 World Cup : बारिश ने बिगाड़ा रोमांच, पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का मुकाबला रद्द; दोनों टीमों को एक-एक अंक

बारिश के कारण पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप ग्रुप दो सुपर आठ चरण का मैच रद्द।

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

T20 World Cup : न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप सुपर आठ ग्रुप दो का मैच शनिवार को बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बगैर रद्द कर दिया गया। इससे दोनों टीमों को एक एक अंक बांटना पड़ा। हल्की बूंदाबांदी के बीच पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था। हालांकि अचानक तेज बारिश होने लगी, जिससे मैच रद्द करने का फैसला लेना पड़ा।

Advertisement

पाकिस्तान ने टीम में ख्वाजा नफे की जगह फखर जमां को शामिल किया था। वहीं न्यूजीलैंड टीम में तीन बदलाव किए गए थे। कप्तान मिचेल सेंटनेर पेट के संक्रमण से उबरकर टीम में लौटे जबकि लॉकी फर्ग्यूसन और ईश सोढी को भी अंतिम एकादश में शामिल किया गया। अब पाकिस्तान को 24 फरवरी को इंग्लैंड से खेलना है। न्यूजीलैंड टीम 25 फरवरी को श्रीलंका से खेलेगी।

Advertisement

मैच रद्द होने से न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के लिये राह कठिन हो सकती है, जिन्हें सुपर आठ में दो दो मैच और खेलने हैं। श्रीलंका के मौसम को देखते हुए अगर आगे कोई मैच रद्द होता है या हार का सामना करना पड़ता है तो सेमीफाइनल के रास्ते बंद हो सकते हैं।

Advertisement
×