T20 World Cup : टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का जुनून, दिल्ली से अहमदाबाद के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन
क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली से विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया
Advertisement
T20 World Cup : उत्तर रेलवे शनिवार रात 11:45 बजे नई दिल्ली से अहमदाबाद के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा, ताकि क्रिकेट प्रशंसक टी20 विश्व कप का फाइनल मैच देखने के लिए जा सकें।
उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने कहा कि अहमदाबाद जाने के इच्छुक यात्रियों की संख्या बढ़ने और फ्लाइट टिकट महंगे होने तथा सामान्य ट्रेन टिकट उपलब्ध नहीं होने के कारण हमने क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली से विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
Advertisement
उन्होंने आगे कहा कि 19 कोचों वाली यह विशेष ट्रेन आज रात 11:45 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर दिल्ली कैंट, गुरुग्राम और जयपुर के रास्ते कल दोपहर 2:30 बजे साबरमती पहुंचेगी।
Advertisement
Advertisement
×

