Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

T20 World Cup : कोलंबो में भारत-पाक मुकाबले पर तिलक ने कहा- हम खेलने के लिए तैयार हैं

भारत के सहायक कोच रयान टेन डोएशे ने कहा था कि पाकिस्तान को कुछ फायदा हो सकता है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

T20 World Cup : भारत के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने बुधवार को यहां कहा कि टीम 15 फरवरी को टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उत्साहित हैं। पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और अन्य सदस्य देशों के दबाव के बाद कोलंबो में भारत के खिलाफ मुकाबले के बहिष्कार पर 'यू-टर्न' लेकर खेलने का फैसला किया।

तिलक ने कहा कि सच कहूं तो हम इस मैच में खेलने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। हमें कल पता चला कि मैच होने वाला है। हम खेलने के लिए तैयार हैं। हम सभी टीमों पर नजर रखे हैं। हम गेंदबाजों को और बल्लेबाजों को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी और टीम के सदस्य खेलने के लिए तैयार हैं। अब हम 'मैच जोन' में हैं। योजना शुरू होगी।

Advertisement

भारत के सहायक कोच रयान टेन डोएशे ने कहा था कि पाकिस्तान को कुछ फायदा हो सकता है क्योंकि वे कुछ समय से श्रीलंका में ही हैं और अपने सभी मैच वहीं खेलेंगे। तिलक ने मैच के बारे में आगे कहा कि हम एक बार में एक मैच पर ही ध्यान लगा रहे हैं तो देखेंगे। हमारे पास वीडियो विश्लेषण और तकनीक है, तो हम देखेंगे कि हम कैसे खेल रहे हैं।

Advertisement

विकेट किस तरह बर्ताव कर रहा है। हम तैयार हैं। हर टीम के खिलाड़ी अलग-अलग तरह के शॉट खेलते हैं। हमें कौन से शॉट इस विकेट पर खेलने हैं और किन गेंदबाजों को कैसे खेलना है, उसकी योजना पहले से तैयार है।

Advertisement
×