Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

T20 World Cup : मेरी तरह ही पूरे बांग्लादेश को कुछ नहीं पता है, टी20 विश्व कप में भागीदारी पर बोले लिटन दास

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के कारण दोनों देशों के राजनयिक संबंध तनावपूर्ण

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

T20 World Cup : बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने कहा कि उन्हें नहीं पता है कि उनकी टीम अगले महीने टी20 विश्व कप खेलेगी या नहीं। बांग्लादेश ने बीसीसीआई के निर्देशों के बाद तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के मद्देनजर सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत टीम भेजने से इनकार कर दिया है।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के कारण दोनों देशों के राजनयिक संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं। दास के हवाले से 'ईएसपीएल क्रिकइन्फो' ने लिखा कि अगर हमें पता होता कि विश्व कप में ग्रुप चरण में हमें किनसे खेलना है या किस देश में खेलना है तो काफी मदद मिलती। हमने टीम का ऐलान कर दिया है, लेकिन किसी खिलाड़ी को नहीं पता कि किस देश में या किसके खिलाफ खेलना है।

Advertisement

मेरी तरह पूरे बांग्लादेश को इस बारे में कुछ नहीं पता है। बांग्लादेश ने उसके मैच श्रीलंका में कराने की मांग की है। इस बारे में पूछने पर दास ने कहा कि क्या आपको पक्का यकीन है कि हम विश्व कप खेल रहे हैं।

Advertisement

विश्व कप में अभी समय है और हमें पता ही नहीं है कि हम जा रहे हैं या नहीं। उन्होंने भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव पर किसी सवाल का जवाब नहीं दिया, लेकिन कहा कि खिलाड़ी क्रिकेट बोर्ड के फैसले के साथ होंगे।

Advertisement
×