Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

T20 World Cup Final : भारत-न्यूजीलैंड फाइनल से पहले अहमदाबाद में सुरक्षा कड़ी, 3 हजार पुलिसकर्मी और 'एंटी-ड्रोन' प्रणाली होंगे तैनात

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऐतिहासिक टी20 विश्व कप फाइनल होने वाला है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

T20 World Cup Final : पुलिस के अनुसार रविवार को अहमदाबाद में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान सुरक्षा के लिए 3,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी, करीब 1,000 होमगार्ड और तीन 'एंटी-ड्रोन' प्रणाली तैनात की जाएगी। मैच से पहले बात करते हुए अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने शनिवार को कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि कल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक ऐतिहासिक टी20 विश्व कप फाइनल होने वाला है। इसके लिए पुलिस ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा इंतजाम के लिए हम 3,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी और करीब 1,000 होमगार्ड तैनात कर रहे हैं। स्टेडियम के गेट के पास भीड़ या किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए इस बार अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

Advertisement

Advertisement

इस बार, हमने गेट एक और दो के पास मुख्य सड़क की तरफ थोड़ा सा 'होल्डिंग एरिया' बनाया है, ताकि भगदड़ की कोई भी संभावना नहीं हो। हालांकि ऐसी घटना यहां पहले कभी नहीं हुई है, लेकिन हमने इसे अतिरिक्त सावधानी के तौर पर बनाया है। हम पहली बार किसी मैच के दौरान ऐसा कर रहे हैं। इंतजामों की देखरेख के लिए सीनियर अधिकारी भी वेन्यू पर तैनात रहेंगे।

पुलिस ने महिला दर्शकों की सुरक्षा और सुविधा पक्का करने के लिए भी खास इंतजाम किए हैं। मैच के दौरान दर्शकों को खेलने की जगह में घुसने से रोकने के लिए स्टेडियम के अंदर भी खास इंतज़ाम किए गए हैं। मैच टिकटों की संभावित कालाबाजारी के बारे में एक सवाल पर मलिक ने भरोसा दिलाया कि इस तरह के गैर-कानूनी काम में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
×