Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

T20 World Cup Final : अहमदाबाद जाने के लिए हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी, होटल कमरों के किरायों में 400% तक का उछाल

मैच की रात के लिए ये कमरे 20,000 से 30,000 रुपये के आसपास हो रहे बुक

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

T20 World Cup Final : अहमदाबाद के ज्यादातर रूट का हवाई किराया आसमान छू रहा है, जहां रविवार को भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप फाइनल खेला जाएगा। इस मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी शहर का रूख कर रहे हैं। अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि यात्रा की बढ़ती मांग के कारण भारतीय रेलवे ने अहमदाबाद के लिए विशेष ट्रेन शुरू की हैं।

'गुजरात टूरिज्म डेवलपमेंट सोसाइटी' के चेयरमैन मनीष शर्मा ने कहा कि मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और दूसरे शहरों से आने वाली उड़ानों के किराए में काफी बढ़ोतरी हुई है। मुंबई-अहमदाबाद का हवाई किराया आमतौर पर लगभग 3,000 रुपये होता है जो अब बढ़कर 15,000 से 17,000 रुपये हो गया है। नई दिल्ली से अहमदाबाद की उड़ान का किराया अभी लगभग 14,000 रुपये है जबकि बेंगलुरु-अहमदाबाद का किराया भी लगभग 13,000 रुपये हो गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल को देखने के लिए उत्सुक क्रिकेट प्रेमियों की भारी मांग के बीच कीमतों में यह उछाल आया है।

Advertisement

वहीं फाइनल से पहले अहमदाबाद में होटल के कमरों का किराया 300 से 400 प्रतिशत तक बढ़ गया है। एक उद्योग प्रतिनिधि ने बताया कि रविवार को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस बहुप्रतीक्षित मैच के कारण होटल रूम की मांग में भारी वृद्धि हुई है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ गुजरात के अध्यक्ष नरेंद्र सोमानी ने बताया कि इस निर्णायक मुकाबले हेतु देश-विदेश से आने वाले क्रिकेट प्रेमियों के कारण आवास की दरों में अत्यधिक वृद्धि हुई है। पूर्व में जो कक्ष 5,000 से 20,000 रुपये में उपलब्ध थे, उनकी दरों में 300 से 400 प्रतिशत का उछाल आया है। अब वे 15,000 से 50,000 रुपये के बीच पहुंच गए हैं।

Advertisement

सोमानी ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग मंचों पर भी प्रमुख होटल के किरायों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। सिंधु भवन रोड स्थित ताज स्काईलाइन में रविवार की रात हेतु एक 'डीलक्स कक्ष' का किराया 2.01 लाख रुपये तक पहुंच गया है। इस पर 36,000 रुपये वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अलग से देय होगा। सामान्यतः इन कक्षों का किराया 9,000 से 15,000 रुपये के मध्य रहता है, जो अब लगभग 20 गुना बढ़ चुका है। इसी तरह, आश्रम रोड स्थित वेलकमहोटल और हयात रीजेंसी जैसे प्रमुख होटलों के किरायों में भी सामान्य दरों के मुकाबले तीन से चार गुना वृद्धि देखी गई है। मैच की रात के लिए ये कमरे 20,000 से 30,000 रुपये के आसपास बुक हो रहे हैं।

अहमदाबाद में सभी श्रेणियों के लगभग 10,000 होटल रूम हैं। मैच के कारण रविवार को शहर और आसपास के होटलों में लगभग 80 प्रतिशत कमरे भरे रहने की उम्मीद है। होटल के महंगे दामों के कारण कई दर्शक रात में रुकने के बजाय अन्य विकल्प चुन रहे हैं। कुछ लोग तो 25 किलोमीटर दूर गांधीनगर में रुक रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में प्रशंसक उसी दिन मैच देखकर वापस लौटने की योजना बना रहे हैं।

Advertisement
×