Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

T20 World Cup : टी20 विश्व कप से बाहर हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी स्टीव स्मिथ, कमबैक के लिए पीएसएल में लेंगे हिस्सा

पीएसएल में खेलेंगे विश्व कप की टीम से बाहर किए गए स्टीव स्मिथ

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

T20 World Cup : शानदार फॉर्म के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टी20 विश्व कप टीम से बाहर किए गए अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलने का फैसला किया है और इसके लिए उन्होंने नई फ्रेंचाइजी सियालकोट स्टैलियन्ज के साथ करार किया है।

एशेज में शानदार प्रदर्शन करने और सिडनी सिक्सर्स के साथ बिग बैश लीग (बीबीएल) में बेहतरीन सत्र के बावजूद स्मिथ को टी20 विश्व कप के लिए नजरअंदाज कर दिया गया, जो सात फरवरी से भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा।

Advertisement

स्मिथ 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों में भाग लेना चाहते हैं जहां क्रिकेट की टी20 प्रारूप में वापसी होगी। इसलिए यह 36 वर्षीय खिलाड़ी टी20 प्रारूप की राष्ट्रीय टीम में वापसी करने के लिए बेताब है। क्रिकेट डॉट कॉम एयू की एक रिपोर्ट के अनुसार स्मिथ पहले खिलाड़ी हैं जिनके साथ सियालकोट स्टैलियन्ज ने अनुबंध किया है।

Advertisement

स्टैलियन्ज़ ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन को अपना कोच नियुक्त किया है, जबकि पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी पीएसएल की एक और नई फ्रेंचाइजी हैदराबाद किंग्समेन की टीम के मुख्य कोच का पद संभालेंगे।

Advertisement
×