Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

T20 World Cup : अब भी कमजोरी महसूस कर रहे अभिषेक, पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर अनिश्चितता

अभिषेक अभी पूरी तरह ठीक नहीं हैं, एक-दो मैच लग सकते हैं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

T20 World Cup : भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण टी20 विश्व कप ग्रुप मुकाबले में उनके खेलने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

पेट के संक्रमण से जुड़ी समस्या से जूझ रहे अभिषेक को तेज बुखार और पेट दर्द की शिकायत के बाद दो दिन के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उन्हें बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल से छुट्टी मिल गई। आज जब भारतीय टीम ने कोटला मैदान पर अभ्यास किया, तब अभिषेक ने ट्रेनिंग नहीं की क्योंकि वे अब भी थोड़ा कमजोरी महसूस कर रहे हैं। उनका थोड़ा वजन भी कम हुआ है।

Advertisement

पेट के गंभीर संक्रमण की स्थिति में पूरी तरह स्वस्थ होकर शीर्ष स्तर का क्रिकेट खेलने लायक ताकत और सहनशक्ति हासिल करने में समय लगता है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संकेत दिया कि पाक के खिलाफ मैच में उनका खेलना संदिग्ध हो सकता है। अभिषेक पूरी तरह ठीक नहीं हैं, एक-दो मैच लग सकते हैं। समझा जाता है कि कोलंबो में उनका अभ्यास सत्र इस बात का संकेत देगा कि वह किस स्थिति में हैं।

Advertisement

यदि वह नेट्स में सामान्य रूप से लंबे समय तक बल्लेबाजी करते हैं तो इसे उनके खेलने के लिए फिट होने का संकेत माना जा सकता है। पिछले एक साल में भारतीय टीम के नेट सत्र पर नजर डालें तो अभिषेक कई बार बल्लेबाजी करते हैं और तीन घंटे के अभ्यास सत्र में वह लगभग 75 से 90 मिनट तक बल्लेबाजी करते हैं।

Advertisement
×