Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

T20 World Cup 2026 : श्रीलंका का टूटा सपना, 61 रन से मिली जीत ने न्यूजीलैंड को पहुंचाया सेमीफाइनल के करीब

T20 World Cup 2026 : श्रीलंका का टूटा सपना, 61 रन से मिली जीत ने न्यूजीलैंड को पहुंचाया सेमीफाइनल के करीब

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

T20 World Cup 2026 : रचिन रविंद्र (27 रन देकर चार विकेट) के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने बुधवार को यहां टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच में श्रीलंका को 61 रन  से शिकस्त दी। इससे सह मेजबान टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर (47 रन) और कोल मैककांकी (नाबाद 31 रन) के बीच सातवें विकेट के लिए 47 गेंद में 84 रन की साझेदारी से टीम ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सात विकेट पर 168 रन बनाए।  श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को अंतिम चार ओवर में 70 रन बनाने दिए।

Advertisement

सुपर आठ के अपने पहले मैच में इंग्लैंड से हारने वाली टीम को फिर बल्लेबाजों ने निराश किया। श्रीलंकाई टीम रविंद्र के करियर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन के सामने लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 107 रन ही बना सकी। रविंद्र ने बल्लेबाजी में 32 रन का योगदान भी किया। न्यूजीलैंड के लिए जहां स्पिन की जिम्मेदारी रविंद्र ने संभाली तो वहीं तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पावरप्ले में दो ओवर में एक मेडन से तीन रन देकर दो विकेट झटककर शानदार प्रदर्शन किया।

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए इस बड़े अंतर की जीत ने दो अहम अंक तो पक्के किए ही और उसे सेमीफाइनल में जगह बनाने के करीब भी पहुंचा दिया। अब पाकिस्तान को क्वालीफिकेशन की उम्मीदों को जीवंत रखने के लिए अपने आखिरी मैच में बड़ी जीत की जरूरत है। न्यूजीलैंड का अगला मुकाबला सुपर आठ के अपने आखिरी मैच में इंग्लैंड से होगा। पाकिस्तान की टीम शनिवार को पहले ही बाहर हो चुकी श्रीलंका से भिड़ेगी। न्यूजीलैंड ने हेनरी की मदद से पावरप्ले में श्रीलंका को पस्त किया।

इस तेज गेंदबाज ने पहले ओवर की पहली ही गेंद फॉर्म में चल रहे पाथुम निसांका को आउट कर दिया। फिर अपने अगले ओवर की पहली गेंद पर हेनरी ने चरिथ असलांका (05) को पवेलियन लौटाया। श्रीलंका की टीम इन झटकों से पूरी तरह बिखर गई। रविंद्र ने अपने पहले ओवर में कुसल मेंडिस को विकेटकीपर के हाथों स्टंप आउट कराया। दो गेंद बाद पवन रत्नायके ने भी स्टंप आउट हो गए।

बांए हाथ के स्पिनर ने अपने अगले ओवर में फिर से कमाल दिखाया और कप्तान दासुन शनाका को आउट किया। दुशान हेमंथा भी उनकी एक और टर्न लेती गेंद का शिकार हुए। सैंटनर ने अपना कोटा पूरा करते हुए 19 रन देकर एक विकेट लिया। उन्होंने श्रीलंका के शीर्ष स्कोरर कामिंडु मेंडिस (31) को आउट किया। इससे श्रीलंका की किस्मत और सेमीफाइनल से बाहर होना तय हो गया।

Advertisement
×