Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

T20 World Cup 2026 : हार के बाद हदें पार, नाराज प्रशंसकों ने आगा के परिवार को भेजे धमकी भरे संदेश

पाकिस्तान मंगलवार को श्रीलंका के पाल्लेकल में खेले गए मैच में दो विकेट से हार गया था

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

T20 World Cup 2026 : पाकिस्तान की टी20 विश्व कप के सुपर आठ के मैच में इंग्लैंड से हार से निराश क्रिकेट प्रशंसकों ने कप्तान सलमान आगा के परिवार को धमकी भरे संदेश पोस्ट किए हैं। सलमान की पत्नी साबे ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया कि उन्हें या उनके बेटे को गाली देने और धमकी देने से पाकिस्तान टी20 विश्व कप नहीं जीत पाएगा।

पाकिस्तान मंगलवार को श्रीलंका के पाल्लेकल में खेले गए मैच में दो विकेट से हार गया था, जिसके बाद प्रशंसकों ने टीम के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने प्रशंसकों के इस तरह के व्यवहार की कड़ी निंदा की है।

Advertisement

पूर्व कप्तान मोइन खान ने 1999 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान की हार के दौरान इसी तरह के अनुभवों को याद किया। यह बिल्कुल अस्वीकार्य है और साइबर अपराध विभाग को इन धमकी भरे पोस्ट की जांच करके दोषियों को दंडित करना चाहिए। पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसक अक्सर तब बेहद भावुक हो जाते हैं जब टीम आईसीसी के किसी बड़े टूर्नामेंट में हार जाती है।

Advertisement

पाक जब 1996 में विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में भारत से हार गया था तो तब उसके प्रशंसकों ने तत्कालीन कप्तान वसीम अकरम सहित कुछ खिलाड़ियों के घरों पर हमला किया था।

Advertisement
×