Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

T20 WC final : कोहली ने की टीम इंडिया की प्रशंसा, कहा- सूर्यकुमार एंड कंपनी के विस्फोटक क्रिकेट का कोई मुकाबला नहीं

अहमदाबाद में टीम इंडिया के लिए शानदार जीत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

T20 WC final : महान क्रिकेटर विराट कोहली ने रविवार को भारत की लगातार दो बार टी20 विश्व कप की जीत की ऐतिहासिक उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए कहा कि सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम द्वारा खेले गए धमाकेदार क्रिकेट का कोई मुकाबला नहीं है।

कोहली ने जून 2024 में बारबाडोस में आईसीसी खिताब दिलाने के बाद खेल के छोटे प्रारूप से संन्यास की घोषणा की थी। कोहली ने 'एक्स' पर लिखा कि चैंपियन। अहमदाबाद में टीम इंडिया के लिए शानदार जीत। पूरे टूर्नामेंट में हमारी टीम के धमाकेदार क्रिकेट का कोई मुकाबला नहीं। लड़कों ने मुश्किल परिस्थितियों में लड़ते हुए विश्व चैंपियन बनने के लिए बेहतरीन जज्बा और साहस दिखाया। सभी खिलाड़ियों और प्रबंधन टीम के सदस्यों को इस उपलब्धि के लिए बधाई। जय हिंद।

Advertisement

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा कि भारत ट्रॉफी जीतने का हकदार था। उन्होंने कहा कि टी20 प्रारूप में किसी भी टीम द्वारा पहली बार लगातार दो बार विश्व कप जीतना। पूरी तरह से ट्रॉफी के हकदार। हमारी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। बधाई टीम इंडिया। जय हिंद। भारत के दबदबे को प्रतिद्वंदी टीमों ने भी स्वीकार किया जिनमें वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी शामिल हैं। मैंने पहले कहा था कि आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने के लिए आपको नॉकआउट मैच में भारत को हराना होगा।

Advertisement

कोई टीम ऐसा नहीं कर सकी। बीसीसीआई को उनकी तीसरी विश्व कप टी20 ट्रॉफी के लिए बधाई। न्यूजीलैंड के लिए निराशाजनक जिन्हें हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी भारतीय टीम को बधाई दी। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारत को अन्य टीमों से कहीं बेहतर टी20 टीम बताया। उन्होंने कहा कि भारत निश्चित रूप से सबसे बेहतरीन टी20 टीम है। साथ ही 50 ओवर में भी सबसे बेहतरीन टीम। उन्हें सफेद गेंद के क्रिकेट में रोक पाना आसान नहीं होगा। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में आप उन्हें चुनौती दे सकते हैं।

Advertisement
×