Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

T20 World Cup : पहलगाम हमले के शहीदों के सम्मान में सूर्यकुमार का बड़ा फैसला, टी20 विश्व कप में नहीं होगा भारत-पाक हैंडशेक

टी20 विश्व कप: पाकिस्तान के खिलाफ हाथ नहीं मिलाने की नीति पर कायम रहेगा भारत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

T20 World Cup : भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव रविवार को कोलंबो में टी20 विश्व कप मैच में टॉस के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाएंगे और पिछले साल दुबई में एशिया कप के बाद से चली आ रही नीति को कायम रखेंगे।

कोलंबो में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ''हाथ नहीं मिलाने की नीति जारी रहेगी।'' मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सहायक स्टाफ के बीच भी हाथ नहीं मिलाया जाएगा। सूर्यकुमार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के सम्मान और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए यह नीति अपनाई है।

Advertisement

यह बात तब साफ हो गई थी जब सूर्यकुमार और सलमान में से किसी ने भी हाथ मिलाने का वादा नहीं किया था जबकि पाकिस्तान के कप्तान ने कहा कि वह क्रिकेट की भावना को 'बनाए रखना' चाहेंगे। अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले की कड़वी यादें अब भी भारतीय टीम के मन में ताजा हैं। दुबई में टूर्नामेंट से पहले कप्तानों की प्रेस कांफ्रेंस में सूर्यकुमार के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से हाथ मिलाने के बाद भारी विरोध हुआ था।

Advertisement

Advertisement
×