Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

अभ्यास में शुभमन गिल को लगी तेज गेंद, कोहनी पर चोट के बाद दर्द में दिखे; नेट्स पर लौटे कोहली-रोहित

गिल को करीब 20 मिनट तक चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत पड़ी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
शुभमन गिल। फाइल फोटो
Advertisement

भारतीय कप्तान शुभमन गिल जब शुक्रवार को अभ्यास सत्र के दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की गेंदों का सामना कर रहे थे तो नेट पर एक ऊंची उठती हुई गेंद उनकी कोहनी पर जा लगी। गिल काफी दर्द में दिखाई दे रहे थे।

उन्हें करीब 20 मिनट तक चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत पड़ी। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने हालांकि नेट्स पर वापसी की और थ्रो डाउन का सामना किया जिसके बाद भारत ने सत्र समाप्त किया। कुछ मिनट पहले अनुभवी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने साथ साथ लगे नेट्स में बल्लेबाजी की। ये दोनों दिग्गज बल्लेबाज करीब 20 मिनट के बल्लेबाजी सत्र के दौरान शानदार लय में दिखे।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने भारतीय साथियों और स्थानीय नेट गेंदबाजों का सामना किया। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल खिलाड़ियों के बीच ड्रेसिंग रूम में चल रहे अनुभव और बातचीत को देखकर बेहद खुश थे। वेस्टइंडीज की टीम 23 सितंबर को शहर पहुंच गई थी, लेकिन उसने अभी तक अभ्यास के लिए मैदान पर कदम नहीं रखा है।

Advertisement

Advertisement
×