Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रोहित शर्मा को हार्दिक-अर्शदीप से उम्मीद, खहा- टी20 विश्व कप में होंगे सफलता की कुंजी

टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका में सात फरवरी से आठ मार्च के बीच होना है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

टी20 विश्व कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि आगामी टूर्नामेंट में हरफनमौला हार्दिक पंड्या और बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भारत की सफलता की कुंजी होंगे। गत चैम्पियन भारत प्रबल दावेदार के रूप में टूर्नामेंट में उतरेगा।

रोहित ने जियो हॉटस्टार से कहा कि जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह दोनों का साथ में होना हमारे लिए बहुत सकारात्मक है क्योंकि दोनों विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अर्शदीप नई गेंद से स्विंग कराने में माहिर है और शुरूआती विकेट लेता है। वह नई गेंद से और डैथ ओवरों में गेंदबाजी करता है। शुरूआत और अंत बहुत महत्वपूर्ण है और वह दोनों में मजबूत है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि वह नई गेंद को स्विंग कराके बायें हाथ के बल्लेबाजों को स्लिप में कैच आउट करा सकता है और दाहिने हाथ के बल्लेबाजों के पैड को निशाना बना सकता है। नई गेंद के गेंदबाजों के लिए यह कौशल काफी अहम है। वह हमेशा विकेट लेने की कोशिश करता है और यही वजह है कि वह पहला ओवर डालता है। टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसने शानदार गेंदबाजी की।

Advertisement

मुझे अभी भी याद है कि क्विंटोन डि कॉक को क्रीज पर जमने के बाद उसने आउट किया और 19वें ओवर में दो या तीन रन ही दिए जिससे दक्षिण अफ्रीका दबाव में आ गई। वह टी20 विश्व कप 2026 में भी भारत के लिए अहम साबित होगा। भारत ने वेस्टइंडीज और अमेरिका में रोहित की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीता, जिसके बाद रोहित ने इस प्रारूप से विदा ले ली। हार्दिक की भूमिका के बारे में रोहित ने कहा कि पंड्या जब भी टीम में होता है तो उसकी भूमिका बड़ी होती है। वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी में निरंतरता से खेलता है।

टीम दबाव में होती है तब उसकी बल्लेबाजी अहम होती है। अगर 15 या 16 ओवर में हमारा स्कोर 160 है और हार्दिक क्रीज पर है तो वह 210 या 220 तक ले जा सकता है। हमारे चार विकेट भी 50 रन पर गिरे हों तो वह पारी को संभाल सकता है। कुलदीप यादव और वरूण चक्रवर्ती दोनों को अंतिम एकादश में रख पाना मुश्किल होगा।

उन्होंने कहा कि कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी कि कुलदीप और वरूण दोनों को साथ में कैसे उतारें। दो तेज गेंदबाजों को ही उतारने पर यह संभव है। वैसे मैं होता तो दोनों को टीम में रखता क्योंकि दोनों विकेट लेते हैं और बल्लेबाज उन्हें भांप नहीं पाते। टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका में सात फरवरी से आठ मार्च के बीच होना है।

Advertisement
×