Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ मैच में ऋषभ पंत को लगी चोट, अचानक मैदान से हुए बाहर

पंत बाएं हाथ पर चोट लगने के बाद 'रिटायर्ड हर्ट'

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन रविवार को बाएं हाथ पर चोट लगने के बाद 'रिटायर्ड हर्ट' होकर मैदान से बाहर चले गए। दिन के तीसरे सत्र में श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा ने पंत को शॉर्ट गेंद डाली।

भारतीय खिलाड़ी ने गेंद को पुल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले के बजाय सीधे उनके बाएं हाथ पर जा लगी। चोट लगने के बाद पंत दर्द से कराहते दिखाई दिए। भारतीय टीम के फिजियोथेरेपिस्ट ने मैदान पर आकर उनका उपचार किया। पंत के हाथ पर पहले 'आइस पैक' लगाया गया और फिर पट्टी बांधी गई। हालांकि दर्द ज्यादा होने के कारण पट्टी भी जल्द हटा दी गई।

Advertisement

पंत ने 15 गेंदों पर नाबाद तीन रन बनाए और पारी के 58वें ओवर में फिजियोथेरेपिस्ट के साथ मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए आए और देवदत्त पडिक्कल के साथ पारी को आगे बढ़ाया।

Advertisement

Advertisement
×