Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Ranji Trophy Match : प्रदूषण का असर, दिल्ली के खिलाफ मैच में मास्क पहनकर उतरे मुंबई खिलाड़ी

खिलाड़ियों को प्रदूषण महसूस हुआ और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Ranji Trophy Match : दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के ग्रुप डी मैच के पहले दिन आज मुंबई के खिलाड़ियों को निर्माण कार्य से होने वाले प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क पहनना पड़ा। भारतीय और मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान, उनके छोटे भाई मुशीर खान और स्पिनर हिमांशु सिंह को एमसीए-बीकेसी मैदान पर तीसरे सत्र के दौरान मास्क पहने देखा गया।

आज वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगभग 160 था । शहर में प्रदूषण के उच्च स्तर के बावजूद खिलाड़ियों द्वारा खेलते समय मास्क पहनना आम बात नहीं है। एमसीए-बीकेसी मैदान के ठीक बगल में स्थित निर्माण स्थल ने दोपहर बाद की स्थिति को और भी खराब कर दिया। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक मुंबई के तीनों खिलाड़ियों ने क्षेत्ररक्षण करते समय मास्क पहने, लेकिन बाद में उन्हें उतार दिया।

Advertisement

खिलाड़ियों द्वारा मास्क पहनने के बारे में पूछे जाने पर मुंबई के तेज गेंदबाज मोहित अवस्थी ने कहा कि यहां नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। खिलाड़ियों को प्रदूषण महसूस हुआ और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, इसलिए उन्होंने मास्क पहन लिए।

Advertisement

Advertisement
×