Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Asian Games 2026: प्रणवी उर्स ने रचा इतिहास, एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बनीं

15 अंडर 265 के स्कोर के साथ हासिल किया व्यक्तिगत स्वर्ण, अदिति अशोक और दीक्षा डागर के साथ भारत को टीम स्पर्धा में रजत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
महिलाओं के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले फ़ाइनल के दौरान भारत की प्रणवी उर्स खेलते हुए। रॉयटर्स फोटो
Advertisement

प्रणवी उर्स एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बन गई जिन्होंने आखिरी दौर में एक स्ट्रोक की बढत बरकरार रखकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की और टीम को भी रजत दिलाया ।

मैसूर की 23 वर्ष की प्रणवी ने तीसरे होल में ट्रिपल बोगी करने के बाद तीन बर्डी लगाये । आखिरी दौर में उन्होंने इवन पार 70 स्कोर किया और चार दिन में कुल स्कोर 15 अंडर 265 रहा । चीन की यिन रूओनिंग ने रजत पदक जीता जबकि सिंगापुर की शैनोन टैन को कांस्य पदक मिला ।

Advertisement

प्रणवी ने जीत के बाद कहा ,'' मुझे कुछ उपलब्धि हासिल करने वाली पहली खिलाड़ी बनना पसंद है । लोग आगे भी जीतेंगे लेकिन पहली बार जीतने वाला पहला ही होता है ।''

Advertisement

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026 Live: कुमकुम मोहाद ने एशियाई खेलों में रचा इतिहास, रिकर्व तीरंदाजी में जीता स्वर्ण; ओलंपिक कोटा भी हासिल

प्रणवी, ओलंपियन अदिति अशोक ( आखिरी दौर में 67) और दीक्षा डागर (आखिरी दौर में 77) की टीम ने रजत पदक जीता । भारत ने 14 अंडर 546 स्कोर किया । चीन ने 22 अंडर 538 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता । अदिति एक डबल बोगी और एक बोगी के बाद लगातार पांच बर्डी लगाकर संयुक्त 14वें स्थान पर रही जबकि दीक्षा संयुक्त 23वें स्थान पर रही ।

भारत के लिये शिव कपूर ने 2002 बुसान खेलों में पुरूष गोल्फ का स्वर्ण पदक जीता था । यह 1982 दिल्ली एशियाई खेलों के बाद गोल्फ में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है । उस समय गोल्फ में लक्ष्मण सिंह ने व्यक्तिगत पुरूष स्वर्ण जीता था जबकि अमित लूथरा और राजीव मोहता के साथ टीम वर्ग में भी पीला तमगा हासिल किया था ।

Advertisement
×