Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

खिलाड़ियों का विद्रोह, बीसीबी निदेशक नजमुल इस्लाम को हटाया

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को बृहस्पतिवार को अपने वित्त समिति के अध्यक्ष नजमुल इस्लाम को पद से हटाना पड़ा क्योंकि राष्ट्रीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों ने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करने के लिए इस अधिकारी के खिलाफ विद्रोह कर दिया...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को बृहस्पतिवार को अपने वित्त समिति के अध्यक्ष नजमुल इस्लाम को पद से हटाना पड़ा क्योंकि राष्ट्रीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों ने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करने के लिए इस अधिकारी के खिलाफ विद्रोह कर दिया था। बृहस्पतिवार को नोआखली एक्सप्रेस और चटगांव रॉयल्स के बीच बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) मैच में टॉस में देरी हुई क्योंकि दोनों में से कोई भी टीम आयोजन स्थल पर नहीं पहुंची। दोनों टीम के खिलाड़ी नजमुल को तुरंत हटाने की मांग पर अड़े हुए थे। खिलाड़ियों और जनता के दबाव में बीसीबी को कार्रवाई करनी पड़ी और नजमुल को बोर्ड की वित्त समिति के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। यह साफ नहीं है कि वह बीसीबी के निदेशक बने रहेंगे या नहीं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×