Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Peru Football Stadium Stampede : फुटबॉल मैच से पहले मातम: विलान्यूवा स्टेडियम में फैंस के बीच अफरा-तफरी, एक की मौत और 60 से ज्यादा घायल

पेरू फुटबॉल स्टेडियम में प्रशंसकों की रैली के दौरान भगदड़ में एक की मौत, दर्जनों घायल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Peru Football Stadium Stampede : पेरू की राजधानी में एक लोकप्रिय फुटबॉल टीम के स्टेडियम में दर्शकों की रैली के दौरान भगदड़ में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 60 से अधिक घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि अलेजांद्रो विलान्यूवा स्टेडियम के दक्षिण स्टैंड में अलींजा लीमा टीम के समर्थकों की भगदड़ में फंसे लोगों को शुक्रवार की रात निकाला गया।

उनकी टीम को शनिवार को अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी यूनिवर्सिटारियो से खेलना है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्टेडियम के भीतर की एक दीवार ढहने की बात कही थी जिसे पुलिस और फुटबॉल टीम ने अलग अलग बयान में नकार दिया है। दमकलकर्मी मार्कोस पाउलो ने कहा कि कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई है और दर्जनों घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×