Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

PCB Players Phones : इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के बीच PCB ने कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों के फोन लिए कब्जे में

बोर्ड कर रहा जांच, जिन खिलाड़ियों के फोन लिए गए उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं; अंतिम टेस्ट तक PCB के पास रहेंगे मोबाइल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जांच में शामिल खिलाड़ियों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
Advertisement

PCB Players Phones : इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में लिए हैं। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड किसी मामले की जांच कर रहा है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि जांच किस संबंध में है। जिन खिलाड़ियों के फोन लिए गए हैं, उनकी पहचान भी सार्वजनिक नहीं की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, मोबाइल फोन तीसरे और अंतिम टेस्ट के खत्म होने तक PCB अधिकारियों के पास रहेंगे। बोर्ड ने अब तक इस कार्रवाई की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। कुछ रिपोर्टों में इसे भ्रष्टाचार रोधी जांच की संभावित कार्रवाई से जोड़ा गया है, लेकिन किसी खिलाड़ी पर भ्रष्टाचार या मैच फिक्सिंग का आधिकारिक आरोप सामने नहीं आया है।

Advertisement

Advertisement

टीम में बड़े फेरबदल के बाद सामने आया घटनाक्रम

फोन लिए जाने की खबर पाकिस्तान टीम में हुए बड़े फेरबदल के कुछ दिन बाद सामने आई है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट गंवाने के बाद PCB ने सात खिलाड़ियों को टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया था। इनमें मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद शामिल हैं।

PCB ने मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी उनके पदों से हटा दिया। उनकी जगह माइक हेसन और एश्ले नॉफ्के को जिम्मेदारी दी गई है। तीसरे टेस्ट के लिए साइम अयूब, अब्दुल्ला फजल और अराफात मिन्हास समेत सात खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड ने सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

पाकिस्तान को पहले टेस्ट में पारी और 103 रन तथा दूसरे टेस्ट में 194 रन से हार मिली। दोनों टेस्ट में पाकिस्तान की टीम किसी भी पारी में 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सकी। इसके बाद इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाना है। पाकिस्तान के लिए यह मैच सीरीज में वापसी और टीम में किए गए बड़े बदलावों के बाद नई शुरुआत का मौका होगा।

Advertisement
×