Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Pat Cummins Fined : हैदराबाद की हार के बाद कमिंस को एक और झटका, लगा 12 लाख का जुर्माना

सनराइजर्स के कप्तान कमिंस पर 12 लाख रुपए का जुर्माना

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Pat Cummins Fined : सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान पैट कमिंस पर धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का पहला ओवर रेट अपराध था, इसलिए नियमों के तहत कप्तान पर यह जुर्माना लगाया गया।

आईपीएल के नियमों के अनुसार हर टीम को तय समय के अंदर अपने ओवर पूरे करने होते हैं। अगर कोई टीम ऐसा करने में विफल रहती है तो कप्तान और टीम पर जुर्माना लगाया जाता है। बार-बार गलती होने पर सजा और भी कड़ी हो सकती है। यह मुकाबला गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। मैच में गुजरात टाइटन्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स को 82 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 168 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी से खेलते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। टीम के बल्लेबाज गुजरात के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके और पूरी टीम सिर्फ 86 रन पर आउट हो गई। यह इस सीजन में सनराइजर्स की सबसे खराब हारों में से एक मानी जा रही है। इस हार के बाद टीम की आलोचना भी हो रही है। एक तरफ खराब बल्लेबाजी ने टीम को मुश्किल में डाला, वहीं धीमी ओवर गति के कारण कप्तान पैट कमिंस पर जुर्माना भी लग गया। अब टीम अगले मुकाबलों में वापसी करने की कोशिश करेगी।

Advertisement

Advertisement
×