Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

PAK vs AUS : विश्व कप से पहले पाकिस्तान की तूफानी जीत, ऑस्ट्रेलिया का तोड़ा 19 साल पुराना रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया को 111 रन से रौंदकर पाकिस्तान ने टी20 श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

PAK vs AUS : पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप की शुरुआत से पांच दिन पहले रविवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को इस प्रारूप में 111 रन की उसकी सबसे बड़ी शिकस्त देते हुए तीन मैच की श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को सबसे बड़ी हार 2005 में मिली थी जब साउथम्पटन में इंग्लैंड ने उसे 100 रन से हराया था।

भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व में खिताब के प्रबल दावेदारों में शामिल ऑस्ट्रेलिया की टीम 208 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज (18 रन पर पांच विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के सामने 16.5 ओवर में 96 रन पर ढेर हो गई।

Advertisement

पाकिस्तान ने इससे पहले छह विकेट पर 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज सईम अयूब ने 37 गेंद में 56 रन बनाए जबकि बाबर आजम ने 36 गेंद में नाबाद 50 रन की पारी खेली। शादाब खान पांच छक्कों की मदद से 19 गेंद में 46 रन बनाकर पाकिस्तान का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान ने पहला मैच 19 रन से जीतने के बाद दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 90 रन से शिकस्त दी थी।

Advertisement

Advertisement
×