Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

यमुना खेल काम्प्लेक्स में एनसीआर टी-20 लीग शनिवार 26 सितंबर से

आठ टीमें होंगी आमने-सामने, 4 अक्तूबर को फाइनल मुकाबला

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
एनसीआर क्रिकेट लीग के बारे में बताते आयोजक एवं अतिथि।
Advertisement

 राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के गली-मोहल्लों और स्थानीय क्रिकेट मैदानों की प्रतिभाओं के लिए एनसीआर टी-20 लीग 2026 की शुरुआत शनिवार 26 सितंबर से होगी। लीग के मुकाबले 4 अक्तूबर तक यमुना खेल परिसर, दिल्ली में खेले जाएंगे। इसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में इस लीग के संस्थापक नितिन शर्मा, सिद्धांत कौशिक और नलिनी सक्सेना ने कहा कि यह लीग केवल एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने की पहल है। बताया गया कि पहले सत्र में हिस्सा लेने वाली आठ टीमों में यमुना वारियर्स, फरीदाबाद फायरबर्ड्स, अरावली एवेंजर्स, गुरुग्राम ग्लैडिएटर्स, कैपिटल क्रूजर्स, दिल्ली डायनेमोस, गाजियाबाद जायंट्स और नोएडा निंजास शामिल हैं। इस अवसर पर 1983 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल तथा आईपीएल प्लेयर योगेश नागर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों क्रिकेटरों ने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए प्रतिभा के साथ निरंतर अभ्यास, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, धैर्य और दबाव की परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता बेहद महत्वपूर्ण है।
Advertisement

मदन लाल ने कहा कि क्रिकेट में सफलता केवल प्रतिभा के दम पर हासिल नहीं की जा सकती। इसके लिए लगातार अभ्यास, धैर्य और खेल के प्रति समर्पण जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करने और प्रत्येक मुकाबले से सीख लेने की सलाह दी। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक जैसे पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ क्रमशः 10 लाख रुपये और 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

Advertisement

Advertisement
×