Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Kangana On Vaibhav : दिखने में भी अच्छे हो, बस देश को एक वर्ल्ड कप जिता दो; वैभव पर फिदा हुईं कंगना, कही दिल जीतने वाली बात

15 साल के वैभव के मुरीद हुईं कंगना, सचिन-विराट के क्लब में देखना चाहती हैं नाम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Kangana On Vaibhav : भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी इन दिनों हर तरफ चर्चा में हैं। महज 15 साल की उम्र में भारतीय टी20 टीम में जगह बनाकर उन्होंने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। अब उनपर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत भी फिदा हो गई हैं।

सचिन और विराट से की तुलना

Advertisement

एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने कहा कि देश को ऐसे टैलेंटिड खिलाड़ियों पर गर्व है। उन्होंने वैभव को शुभकामनाएं दी और कहा कि यह युवा खिलाड़ी आने वाले समय में देश के लिए वैसी ही पहचान बनाए जैसी महान बल्लेबाजों सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने बनाई है। वैभव भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम बनेंगे।

Advertisement

मजेदार अंदाज में रखी खास डिमांड

कंगना ने मुस्कुराते हुए कहा कि वैभव दिखने में तो बहुत अच्छे हैं। वह युवा खिलाड़ी पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाना चाहतीं, लेकिन अगर वह भविष्य में भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतकर लाएं तो इससे बड़ी खुशी कोई नहीं होगी। कंगना का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर भी चर्चा में हैं। करीब डेढ़ साल बाद वह बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। उनकी यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसके साथ ही मंडी से सांसद बनने के बाद वह राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

Advertisement
×