Junior Tennis Davis Cup: रिभाव, हृतिक, तविशा जूनियर डेविस कप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
Junior Tennis Davis Cup: भारत के शीर्ष अंडर-16 खिलाड़ी रिभाव सरोहा मिस्र की राजधानी काहिरा में दो से आठ नवंबर तक होने वाले जूनियर डेविस कप 'फाइनल्स' में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने सोमवार...
Junior Tennis Davis Cup: भारत के शीर्ष अंडर-16 खिलाड़ी रिभाव सरोहा मिस्र की राजधानी काहिरा में दो से आठ नवंबर तक होने वाले जूनियर डेविस कप 'फाइनल्स' में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे।
अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने सोमवार को टीम की घोषणा की जिसमें रिभाव के अलावा हृतिक कटकम और तविश पाहवा को भी शामिल किया गया है।
भारतीय टीम इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चेकिया, मिस्र, स्पेन, फ्रांस, हंगरी, इटली, जापान, कजाखस्तान, मोरक्को, सर्बिया, अमेरिका और वेनेजुएला जैसी दुनिया की शीर्ष टीमों से मुकाबला करेगी।
केएसएलटीए से जुड़े राणा बनर्जी टीम के कोच होंगे। उनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम 'फाइनल्स' में अपनी जगह पक्की करने में सफल रही। अब वह टीम के साथ काहिरा की यात्रा करेंगे।
जूनियर डेविस कप 'फाइनल्स' का आयोजन पहली बार अफ्रीका के किसी देश में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले क्ले कोर्ट पर खेले जाएंगे।

