Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अय्यर ने कोहली की तारीफों के बांधे पुल, कहा- अपने बल्ले से देते हैं जवाब

अय्यर ने बीसीसीआई द्वारा डाले गए वीडियो में कहा कि उनकी पारी के बारे में जितना भी बोलें, कम होगा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

भारतीय उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि यह चैम्पियन क्रिकेटर बरसों से अपने बल्ले से जवाब दे रहा है, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला के पहले मैच में खेली गई शानदार पारी शामिल है।

कोहली ने 91 गेंद में 93 रन बनाए, जिसकी मदद से भारत ने 301 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की। इस पारी के दौरान कोहली सबसे तेजी से 28000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के बाद उनके सर्वाधिक रन हो गए हैं।

Advertisement

अय्यर ने बीसीसीआई द्वारा डाले गए वीडियो में कहा कि उनकी पारी के बारे में जितना भी बोलें, कम होगा। हम इतने सालों से देख रहे हैं और वह लगातार कर रहे हैं। जिस तरह से वह स्ट्राइक रोटेट करते हैं और गेंदबाजों की धुनाई करते हैं। वह अपने बल्ले से ही जवाब देते हैं।

Advertisement

चोट के बाद वापसी कर रहे अय्यर ने कहा कि श्रृंखला की शुरूआत जीत के साथ करके अच्छा लगा। टीम में काफी समय बाद लौटा हूं और बहुत अच्छा लग रहा है। सभी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना शानदार अनुभव है। मुझे इसकी कमी खल रही थी और वापसी करके बहुत अच्छा लग रहा है।

Advertisement
×