Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रन लेने की कोशिश पड़ी भारी, आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर

टॉपिंग को आयरलैंड की 15 सदस्यीय टीम में शामिल करने को मंजूरी दे दी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

आयरलैंड को ओमान के खिलाफ ग्रुप मैच से पहले करारा झटका लगा जब उसके कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए। स्टर्लिंग को आस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को हुए मैच में एक कैच लेते हुए दाहिने घुटने में चोट लगी थी।

इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए तेजी से एक रन लेने के प्रयास में वह चोट और गंभीर हो गई। टी20 विश्व कप इवेंट तकनीकी समिति ने स्टर्लिंग की जगह सैम टॉपिंग को आयरलैंड की 15 सदस्यीय टीम में शामिल करने को मंजूरी दे दी है।

Advertisement

आयरलैंड ग्रुप बी के मैच में शनिवार को ओमान से खेलेगा। टॉपिंग बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने पिछले साल अफगानिस्तान ए के खिलाफ अबुधाबी में आयरलैंड ए के लिए खेला था। आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस निदेशक ग्रीम वेस्ट ने कहा कि स्टर्लिंग का बाहर होना बड़ा झटका है। हालांकि टीम को टॉपिंग से काफी उम्मीदें हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के बाद पॉल स्टर्लिंग का स्कैन कराया गया, जिसमें पता चला कि उनकी चोट गंभीर है और वह टूर्नामेंट आगे नहीं खेल पाएंगे। वह जल्दी ही स्वदेश लौटेंगे ।उनकी जगह सैम टॉपिंग को शामिल किया गया है जो चेन्नई में ही नार्दर्न नाइट्स टीम के साथ अभ्यास कर रहा था।

Advertisement
×