Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Iran-Israel Conflict : हवाई प्रतिबंधों के बीच भारत में फंसी जिम्बाब्वे के लिए राहत, घर के लिए रवाना टीम का पहला ग्रुप

आईसीसी के हस्तक्षेप के बाद जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों का पहला जत्था भारत से रवाना

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Iran-Israel Conflict : खाड़ी क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद भी भारत में फंसी जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार स्वदेश रवाना हो गई। जिम्बाब्वे के लिए यह टी20 विश्व कप यादगार रहा। उसने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर सुपर आठ में जगह बनाई, लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ पाया।

जिम्बाब्वे की टीम को दो मार्च को स्वदेश रवाना होना था लेकिन एक मार्च को नयी दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका से पांच विकेट से हारने के बाद उसकी टीम यहीं फंस गई थी। आईसीसी ने हस्तक्षेप करते हुए टीम के लिए वैकल्पिक यात्रा योजनाओं की व्यवस्था की जिससे जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों का पहला जत्था आखिरकार बुधवार को स्वदेश रवाना हो गया।

Advertisement

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने 'एक्स' पर जारी बयान में कहा, ''जिम्बाब्वे क्रिकेट इस बात की पुष्टि करता है कि आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भाग लेने वाली जिम्बाब्वे की सीनियर पुरुष टीम पारगमन संबंधी बाधाओं के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के बाद भारत से स्वदेश लौट रही है।'' इसमें कहा गया है, ''उड़ान की उपलब्धता और संशोधित मार्ग के कारण टीम अलग-अलग बैच में हरारे लौटेगी। खिलाड़ियों का पहला जत्था बुधवार को भारत से रवाना हो गया है, जबकि आखिरी जत्था शुक्रवार दोपहर को रवाना होगा।''

Advertisement

जिम्बाब्वे की टीम को एमिरेट्स की उड़ान से दुबई होकर स्वदेश लौटना था, लेकिन मध्य पूर्व में संकट के कारण खाड़ी क्षेत्र में उड़ानों में व्यवधान के बाद इसे बदलना पड़ा। जिम्बाब्वे की टीम अब इथियोपिया के अदीस अबाबा से होते हुए हरारे पहुंचेगी। जिम्बाब्वे के साथ-साथ वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भी इसी कारण से भारत में फंसी हुई है, लेकिन अभी तक उनकी यात्रा योजना के बारे में कोई नयी सूचना नहीं मिली है।

Advertisement
×